Breaking News

अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में एक घर ढहने से 8 लोगों की मौत     |   अमेरिकी विमानों को गिराए जाने का ईरान के साथ बातचीत पर नहीं पड़ेगा कोई असर: ट्रंप     |   इजरायली सेना का बेरूत में बड़ा हमला, हिजबुल्लाह के ठिकानों को बनाया निशाना     |   केरल: शशि थरूर के काफिले को हमलावरों ने रोका, गनमैन से मारपीट     |   स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर अभी ढील नहीं देगा ईरान, अमेरिकी इंटेलिजेंस ने जारी की चेतावनी     |  

हीरो कौन? कमल हासन-रजनीकांत की फिल्म के प्रोमो ने मचाया धमाल

रजनीकांत और कमल हासन 47 साल बाद एक नई फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। मेकर्स ने  इस बड़ी खबर की आधिकारिक घोषणा की। अब मेकर्स ने फैंस का इंतजार खत्म कर दिया है और कमल हसान और रजनीकांत की आने वाली फिल्म का आधिकारिक अनाउंसमेंट वीडियो रिलीज कर दिया है। वीडियो में दोनों एक्टर्स के साथ निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार और म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर भी नजर आए।

प्रोमो की शुरुआत होती है नेल्सन से, जो कॉरिडोर में खड़े होकर सोच रहे होते हैं कि पहले किस स्टार के कमरे में जाएं। तभी अनिरुद्ध आते हैं और उन्हें दो उंगलियों में से एक चुनने को कहते हैं। वीडियो में आगे कमल ड्राइविंग सीट संभालते हैं, जबकि रजनीकांत उनके बगल में बैठते हैं। पीछे की सीट पर नेल्सन और अनिरुद्ध आ जाते हैं।

इस बीच अनिरुद्ध बोलते हैं कि थीम म्यूजिक तैयार है। लेकिन तभी कमल पूछते हैं, ‘वो सब बाद में, पहले ये बताओ, हीरो कौन है?’ रजनीकांत तुरंत बीच में बोल पड़ते हैं और नेल्सन से कहते हैं- ‘हां, बताओ, हीरो कौन है?’ इसी मजेदार मोड़ पर टाइटल कार्ड सामने आता है- KHxRK रीयूनियन।

इससे पहले मेकर्स ने इसका पोस्टर रिलीज किया था, जिसमें दोनों एक्टर्स के हाथ दिखाई दे रहे थे। दोनों ने जैकेट पहनी हुई थी। इस पोस्टर के कैप्शन में लिखा था- ‘कुछ मर्द नियम बनाते हैं और कुछ राज करते हैं।’