Breaking News

अमेरिका ने ईरान की सेना को पूरी तरह से तबाह कर दिया है: ट्रंप     |   मशहूर सिंगर आशा भोसले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती     |   इराकी संसद ने निजार अमेदी को देश का नया राष्ट्रपति चुना     |   लेबनान के पीएम ने वॉशिंगटन यात्रा स्थगित की     |   ईरान की बड़ी शर्त, कहा- बेरूत पर हमले रुके तभी होगी US से बात     |  

डायरेक्टर रोहित शेट्टी के मुंबई वाले घर के बाहर फायरिंग, 'मकसद अज्ञात'

Rohit Shetty: मुंबई के जुहू इलाके में सुबह फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने तड़के चार राउंड फायरिंग की। इस घटना के बाद मुंबई पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

सुबह मुंबई पुलिस दूसरी बार रोहित शेट्टी के घर पहुंची और उनका बयान दर्ज किया। फॉरेंसिक टीम ने भी दोबारा मौके की जांच की। पुलिस ने पूरे इलाके को सुरक्षित कर लिया है। इस मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 12 विशेष टीमें बनाई हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फायरिंग के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। सभी पहलुओं से जांच की जा रही है ताकि आरोपियों और उनके मकसद का पता लगाया जा सके। मुंबई पुलिस ने कहा कि घटना के बाद रोहित शेट्टी के घर के बाहर भारी सुरक्षा तैनात कर दी गई है। मौके पर पुलिस वाहन, बैरिकेड्स और कई पुलिसकर्मी तैनात हैं।

इस फायरिंग में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। फिलहाल रोहित शेट्टी की ओर से इस घटना पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है।