Breaking News

अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में एक घर ढहने से 8 लोगों की मौत     |   अमेरिकी विमानों को गिराए जाने का ईरान के साथ बातचीत पर नहीं पड़ेगा कोई असर: ट्रंप     |   इजरायली सेना का बेरूत में बड़ा हमला, हिजबुल्लाह के ठिकानों को बनाया निशाना     |   केरल: शशि थरूर के काफिले को हमलावरों ने रोका, गनमैन से मारपीट     |   स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर अभी ढील नहीं देगा ईरान, अमेरिकी इंटेलिजेंस ने जारी की चेतावनी     |  

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 'O Romeo' का दबदबा, 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार

O Romeo Collection: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने विश्व भर में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। फिल्म ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी को रिलीज हुई और ‘नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट’ के बैनर तले साजिद नाडियाडवाला द्वारा इसका निर्माण किया गया।

इस फिल्म में अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और विक्रांत मैसी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म निर्माताओं ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर फिल्म के एक पोस्टर के साथ एक पोस्ट के जरिए बॉक्स ऑफिस के आंकड़े साझा किए।

उन्होंने बताया कि विश्व स्तर पर फिल्म ने 100.10 करोड़ रुपये की कुल कमाई की है, जबकि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 76.60 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म की कहानी मुंबई के गैंगस्टर हसीन उस्तरा (शाहिद कपूर) की अफशा (तृप्ति डिमरी) नाम की महिला से प्रेम संबंधों के इर्द-गिर्द घूमती है।