Breaking News

BJP ने अपने सांसदों के लिए 'थ्री-लाइन व्हिप' जारी किया, 16-18 अप्रैल तक सदन में उपस्थित रहने का निर्देश     |   नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद के प्रस्तावित विशेष सत्र को लेकर PM मोदी को लिखा पत्र     |   PM मोदी ने सभी संसदीय दल के नेताओं को पत्र लिखकर महिला आरक्षण पर समर्थन मांगा     |   आज बंगाल में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे सीएम योगी     |   मिडिल-ईस्ट: 2 मार्च से अब तक हुए इज़रायली हमलों में 2020 लेबनानी नागरिकों की मौत     |  

सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ का पहला गाना मातृभूमि रिलीज

Battle of Galwan:  सलमान खान की आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ भी खूब सुर्खियों में है, आज फिल्म का पहला गाना ‘मातृभूमि’ रिलीज हुआ है। सलमान खान की आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ का पहला गाना आज रिलीज हो गया है, जोश और जज्बे से भरपूर यह गाना काफी खूबसूरत है.

सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ सेना की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म है। इसमें सलमान खान आर्मी यूनिफॉर्म पहने दिखेंगे। ‘मातृभूमि’ गाने में उनका यह अंदाज देखा जा सकता है। यह गाना श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह ने गाया है। इसका म्यूजिक हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है। समीर अंजान ने इसके लिरिक्स लिखे हैं।

‘मातृभूमि’ गाना मुख्य रूप से सलमान खान और चित्रांगदा सिंह पर फिल्माया गया है। इसमें सेना के जवान की निजी जिंदगी और देश के लिए उसके कर्तव्य दोनों को दिखाया गया है। ‘मातृभूमि’ सॉन्ग ऐसे वक्त में रिलीज हुआ है, जब दो दिन बाद 26 जनवरी को देश गणतंत्र दिवस का उत्सव मनाएगा। रिपब्लिक डे पर यह गाना सलमान के फैंस के लिए किसी तोहफे की तरह है। फैंस की इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया आ रही है।

‘बैटल ऑफ गलवां’ की कहानी भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच गलवां घाटी पर हुए संघर्ष पर आधारित है। यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सलमान खान के अलावा चित्रांगदा सिंह भी नजर आएंगी।