Breaking News

केरलम इलेक्शन: चुनाव प्रचार का कल आखिरी दिन, प्रियंका गांधी वायनाड में करेंगी रैली     |   'तुरंत जमानत नहीं', नेपाल सुप्रीम कोर्ट सख्त, ओली और रमेश लेखक को राहत से इनकार     |   PAN कार्ड केस: आजम और उनके बेटे अब्दुल्ला खान की अपील पर फैसला 20 अप्रैल को संभव     |   डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर पाकिस्तान का सीजफायर प्रस्ताव नामंजूर किया     |   IPL 2026: केकेआर ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, पंजाब किंग्स से है मुकाबला     |  

हरिद्वार पहुंची हरियाणवी अभिनेत्री साक्षी दलाल, पहलगाम आतंकी हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि

हरियाणा की मशहूर अभिनेत्री साक्षी दलाल अपनी आध्यात्मिक यात्रा के तहत धर्मनगरी हरिद्वार पहुंची। जहां उन्होंने हरकी पैड़ी गंगा घाट पर गंगा स्नान करने के उपरांत पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए 28 लोगों के लिए माँ गंगा में दुग्धअभिषेक करके उनकी आत्मा की शांति प्रार्थना की। 

हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि, गंगा स्नान करने के लिए जब भी आप हरिद्वार आए तो गंगा घाटों पर गंदगी ना फैलाएं, धर्मनगरी हरिद्वार हमारी धरोहर है इसकी साफ सफाई की जिम्मेदारी भी हम लोगों की ही बनती है। 

हरियाणवी अभिनेत्री साक्षी दलाल का कहना है कि हरिद्वार में कई तीर्थ स्थलों के दर्शन किए अपने सनातन धर्म से जुड़े तीर्थ स्थलों पर जरूर दर्शन करने के लिए जाए दर्शन करने से बहुत शांति का अनुभव होता है। उन्होंने बताया कि 1 साल के अंतराल में ढाई सौ से ज्यादा हरयाणवी गानों में उनके द्वारा एकटिंग की हैं तीन फिल्मों में काम किया है हाल ही में एक नयी मूवी "सांगी" आने वाली है जो हरयाणा फ़िल्म इंडस्ट्रीज की बड़ी फिल्मो में से एक होगी।