Breaking News

पिछले 24 घंटों में इजरायल के खिलाफ किए 60 से ज्यादा सैन्य ऑपरेशन, हिज्बुल्लाह का दावा     |   बंगाल SIR: 27 लाख से ज्यादा मतदाता वोटर लिस्ट से बाहर, EC ने पहली बार जारी किया जिलेवार डेटा     |   ईरान ने दक्षिणी इजरायल में दागी कई मिसाइल, कई इलाकों में बजे सायर     |   एअर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने अपने पद से दिया इस्तीफा     |   नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में नई स्कीमों को मंजूरी, फ्लैट खरीदारों को मिलेगी राहत     |  

हरिद्वार में अभिनेता मनोज कुमार की अस्थियों का हुआ विसर्जन

दिवंगत अभिनेता और फिल्म निर्माता मनोज कुमार की अस्थियों को शनिवार को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरिद्वार में हर की पौड़ी पर गंगा में विसर्जित कर दिया गया।

इस दौरान ब्रह्म कुंड पर उनके बेटों सहित परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे।

कुणाल गोस्वामी, मनोज कुमार के बेटे "पिता जी की अस्थियां यहां प्रवाही हमने और भगवान से हम प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को सुख-शांति दे और अपनी शरण में उनको जगह दे।"

विवेक शर्मा, पुजारी "वो हमारे देश के एक उच्च कोटि के कलाकार और बहुत देशभक्त व्यक्ति स्वर्गीय श्री हरिकृष्ण जी गोस्वामी उर्फ ​​मनोज गोस्वामी जी के निधन होने के लिए उसके पश्चात् उनके परिवार के लोग अस्थियों के विसर्जन के लिए हर की पौड़ी, ब्रह्मकुंड पर आए हुए हैं।"

मनोज कुमार का पिछले सप्ताह उम्र संबंधी बीमारियों की वजह से निधन हो गया था। वह 87 वर्ष के थे। मनोज कुमार ने देशभक्ति से जुड़ी फिल्मों के लिए जाने जाते थे और इसी वजह से उन्हें भारत कुमार के नाम से भी जाना गया।