Breaking News

IPL 2026: राजस्थान ने जीता टॉस, हैदराबाद को दिया पहले बैटिंग का न्योता     |   पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: गृह मंत्री अमित शाह दुर्गापुर में रोड शो करेंगे     |   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे     |   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे     |   NIA ने मालदा हिंसा मामले में सीलबंद अंतरिम जांच रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की     |  

उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा 2021 के परिणाम घोषित

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस परीक्षा 2021 का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया है. नायब तहसीलदार के लिए हाल ही में चयनित होकर तैनाती पाने वाले आशीष जोशी टॉप पर रहे हैं. उधर दूसरी तरफ लोक सेवा आयोग ने पीसीएस प्री परीक्षा 2024 का भी परिणाम घोषित कर दिया है.

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के पीसीएस परीक्षा 2021 के फाइनल परिणाम के तहत 10 डिप्टी कलेक्टर का चयन किया गया है. इसके अलावा भी नायब तहसीलदार के इस नये बैच के कुछ और युवाओं के इस परीक्षा में चयनित होने की खबर है. लोक सेवा आयोग द्वारा जारी किए गए परीक्षा परिणाम के तहत 10 पुलिस उपाधीक्षक, 18 वित्त अधिकारी और 11 सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी चयनित हुए हैं. इसके साथ ही 17 सहायक निदेशक उद्योग, 28 खंड विकास अधिकारी, ग्रामीण विकास, चार जिला पूर्ति अधिकारी, तीन उप संभागीय विपणन अधिकारी चयनित किए गए हैं.