Breaking News

लेबनान को संघर्ष-विराम में शामिल करे अमेरिका: ईरान के विदेश मंत्री     |   हुमायूं कबीर की पार्टी AUJP के बंगाल अध्यक्ष खोबायेब अमीन ने पद से इस्तीफा दिया     |   एचएएल ने भारतीय तटरक्षक बल को चार ALH Mk III मैरीटाइम रोल हेलीकॉप्टर सौंपे     |   बंगाल चुनाव: ममता दीदी अब जाने की तैयारी करें, इस उम्र में प्रचार मत करिए- अमित शाह     |   ‘उम्मीद है कि ईरान संग सार्थक बातचीत होगी’, PAK जाने से पहले बोले US उपराष्ट्रपति     |  

UKSSSC Vacancy: उत्तराखंड में निकली सहायक शिक्षकों की भर्ती

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जनजाति कल्याण विभाग में समूह-ग के तहत सहायक अध्यापक (प्राइमरी) के 15 रिक्त पदों और सहायक अध्यापक (एलटी) कंप्यूटर शिक्षा के 27 पदों की सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आयोग के सचिव एसएस रावत ने बताया कि अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर 14 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 10 दिसंबर रखी गई है। जबकि लिखित परीक्षा 23 फरवरी 2025 में आयोजित की जाएगी। 

इन पदों के लिए परीक्षा 100 अंकों की होगी। प्रश्न ऑब्जेक्टिव प्रकार के होंगे। शैक्षिक अर्हता से जुड़े प्रश्न होंगे। 2 घंटे की अवधि होगी। सामान्य व ओबीसी वर्ग के लिए कम से कम 45 प्रतिशत व एससी एसटी के लिए 35 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है।