Breaking News

अमेरिका ने ईरान की सेना को पूरी तरह से तबाह कर दिया है: ट्रंप     |   मशहूर सिंगर आशा भोसले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती     |   इराकी संसद ने निजार अमेदी को देश का नया राष्ट्रपति चुना     |   लेबनान के पीएम ने वॉशिंगटन यात्रा स्थगित की     |   ईरान की बड़ी शर्त, कहा- बेरूत पर हमले रुके तभी होगी US से बात     |  

शिक्षकों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए बनी स्क्रीनिंग कमेटी

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देशों पर लंबे समय से बीमार चल रहे और किसी बड़े कारण से स्कूलों में अनुपस्थित चल रहे शिक्षकों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति को लेकर शिक्षा विभाग ने स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है जिसमें शिक्षकों की समीक्षा की जाएगी। इस बात को लेकर उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा के निदेशक लीलाधर व्यास ने कहा कि इसके लिए सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारी और मंडलीय अपर निदेशकों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि स्क्रीनिंग कमेटी में 50 वर्ष से अधिक उम्र के शिक्षक और कार्मिकों के सेवा के अभिलेख देखे जा रहे हैं और उनकी कार्य क्षमता का आंकलन किया जा रहा है जिसके आधार पर अनिवार्य सेवानिवृत्ति को अंतिम रूप दिया जाएगा।