Breaking News

चंडीगढ़ में पंजाब BJP दफ्तर के बाहर हुए ब्लास्ट केस में दो संदिग्धों की पहचान हुई     |   तेलंगाना में 12 मार्च से अबतक अवैध रूप से जमा किए गए 3700 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त     |   सुनेत्रा पवार 6 अप्रैल को बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी     |   ईरान की सेना ने जॉर्डन-कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन अटैक किए     |   ईरान की राजधानी तेहरान में धमाके की आवाज सुनी गई, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर     |  

Noida: एमिटी में ‘इनबुश विश्व सम्मेलन 2026’ का आगाज़, चिराग पासवान ने युवाओं को दिया विकसित भारत का मंत्र

Noida: चिराग पासवान ने आज एमिटी विश्वविद्यालय में 26वें अंतरराष्ट्रीय बिजनेस क्षितिज ‘इनबुश विश्व सम्मेलन 2026’ का शुभारंभ किया। ‘भविष्य का निर्माण-मकसद, लोगों और पार्टनरशिप के ज़रिए तरक्की को ताकत देना’ विषय पर आयोजित यह त्रिदिवसीय सम्मेलन 18 से 20 फरवरी तक चलेगा। कार्यक्रम में डा अशोक कुमार चौहान, डा अतुल चौहान और प्रो चार्ली जेफरी समेत कई वैश्विक शिक्षाविद मौजूद रहे।

अपने संबोधन में चिराग पासवान ने कहा कि विकसित भारत मिशन 2047 को साकार करने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी आज के युवाओं पर है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे बड़े लक्ष्य तय करें और चुनौतियों को अवसर में बदलने की क्षमता विकसित करें। उन्होंने कहा कि आने वाले दशकों में नीति निर्माण और नेतृत्व की कमान युवाओं के हाथ में होगी।

सम्मेलन में दुनिया भर के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के 1600 से अधिक वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल हुए हैं और 1126 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, उद्योग, मीडिया, हेल्थकेयर और ऑटोमोबाइल क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों को एमिटी एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया।

यह सम्मेलन वैश्विक साझेदारी, शोध और नवाचार के माध्यम से भारत की बढ़ती शैक्षणिक और आर्थिक ताकत को नई दिशा देने की पहल माना जा रहा है।