Breaking News

अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में एक घर ढहने से 8 लोगों की मौत     |   अमेरिकी विमानों को गिराए जाने का ईरान के साथ बातचीत पर नहीं पड़ेगा कोई असर: ट्रंप     |   इजरायली सेना का बेरूत में बड़ा हमला, हिजबुल्लाह के ठिकानों को बनाया निशाना     |   केरल: शशि थरूर के काफिले को हमलावरों ने रोका, गनमैन से मारपीट     |   स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर अभी ढील नहीं देगा ईरान, अमेरिकी इंटेलिजेंस ने जारी की चेतावनी     |  

इस साल दिल्ली एनसीआर में पहाड़ों से ज्यादा ठंड क्यों पड़ रही है? जानिए वजह

Delhi Cold Wave: उत्तर भारत के शहरों और खुले मैदानों में घने कोहरे की चादर छा जाने से दिल्ली एनसीआर में पारा करीब शून्य डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जिससे यहां पहाड़ी इलाकों से भी ज्यादा ठंड का अहसास हो रहा है। दिल्ली की सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुरुग्राम में पारा 0.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। इसके उलट, शिमला में मौसम सुहावना रहा और तापमान करीब नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि ये अंतर असामान्य नहीं है और इसकी मुख्य वजह पहाड़ियों पर छाए बादल हैं। बादल रात में कंबल की तरह काम करते हैं, बाहर निकलने वाली गर्मी को रोकते हैं और शिमला और मसूरी जैसे पहाड़ी इलाकों में न्यूनतम तापमान को ज्यादा बनाए रखते हैं, जबकि मैदानी इलाकों में कंपकंपी वाली सर्दी रहती है।

हालात ये हैं कि पहाड़ी इलाकों से ज्यादा ठंड दिल्ली एनसीआर में पड़ रही है। यहां के खेतों और वाहनों पर पाला जमा है, राजमार्गों पर घना कोहरा छाया है और मौसम विभाग भी लगातार शीत लहर की चेतावनी जारी कर रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक ऐसे हालात अभी कुछ दिन बने रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आने से मैदानी इलाकों में भी बादल छाने लगेंगे जिसके बाद रात के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है।