Breaking News

बंगाल SIR सूचियों से नामों को हटाए जाने के खिलाफ 34.35 लाख अपीलें दायर की गईं     |   हिजबुल्लाह ने नॉर्थ इजरायल के कर्मिएल शहर को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ रॉकेट दागे     |   लेफ्टिनेंट जनरल सुसान कॉयल ऑस्ट्रेलिया की पहली महिला आर्मी चीफ बनीं     |   मुंबई के शिवाजी पार्क में थोड़ी देर में आशा भोसले का अंतिम संस्कार किया जाएगा     |   'इजरायल से सीधे बातचीत कर सीजफायर समझौता करना चाहते', बोले लेबनान के विदेश मंत्री     |  

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में डीएमआरसी कालोनी में आग लगी, परिवार के 3 लोगों की मौत

Delhi: दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार सुबह-सुबह उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के आदर्श नगर में डीएमआरसी कालोनी की एक बिल्डिंग में आग लग गई। आग की वजह से यहां एक पति-पत्नी और उनकी 10 साल की बेटी की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अजय कुमार (42), उनकी पत्नी नीलम (38) और बेटी जाह्नवी के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) कालोनी की एक बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल पर आग लगने की सूचना सुबह 2:39 बजे मिली थी, जिसके बाद पांच दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजे गया था।