Breaking News

चंडीगढ़ में पंजाब BJP दफ्तर के बाहर हुए ब्लास्ट केस में दो संदिग्धों की पहचान हुई     |   तेलंगाना में 12 मार्च से अबतक अवैध रूप से जमा किए गए 3700 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त     |   सुनेत्रा पवार 6 अप्रैल को बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी     |   ईरान की सेना ने जॉर्डन-कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन अटैक किए     |   ईरान की राजधानी तेहरान में धमाके की आवाज सुनी गई, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर     |  

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज, बादल छाए रहने के अनुमान

Delhi: दिल्ली में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम था। मौसम विभाग ने ये जानकारी दी। विभाग ने कहा कि दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की संभावना है और शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। अन्य स्टेशनों पर न्यूनतम तापमान सामान्य स्तरों से थोड़ा अलग रहा। 

पालम में 16.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री ज्यादा था, वहीं लोधी रोड पर 15.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री ज्यादा था। रिज स्टेशन पर न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम था, जबकि आयानगर में 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम था।

मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड यानी सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता 185 के एक्यूआई के साथ "मध्यम" श्रेणी में दर्ज की गई।

सीपीसीबी के अनुसार, 0 से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘अत्यंत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।