Breaking News

चंडीगढ़ में पंजाब BJP दफ्तर के बाहर हुए ब्लास्ट केस में दो संदिग्धों की पहचान हुई     |   तेलंगाना में 12 मार्च से अबतक अवैध रूप से जमा किए गए 3700 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त     |   सुनेत्रा पवार 6 अप्रैल को बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी     |   ईरान की सेना ने जॉर्डन-कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन अटैक किए     |   ईरान की राजधानी तेहरान में धमाके की आवाज सुनी गई, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर     |  

Delhi: कोहरे ने घटाई दृश्यता, वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में बरकरार, लोगों की मुश्किलें बढ़ीं

Delhi: प्रदूषित हवा दिल्ली पर लगातार असर डाल रही है। यहां वायु गुणवत्ता शुक्रवार को ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बनी रही और 24 घंटे का औसत एक्यूआई यानी वायु गुणवत्ता सूचकांक 382 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के ‘समीर’ ऐप के मुताबिक, 40 वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों में से 14 केंद्रों पर वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि 26 केंद्रों पर यह ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रही।

राजधानी के कई इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई। इसने सड़क पर वाहनों की रफ्तार को धीमा कर दिया, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी कि प्रदूषित हवा के लंबे समय तक संपर्क में आने से गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली ने शनिवार तक वायु गुणवत्ता के ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बने रहने और रविवार को इसके ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचने का पूर्वानुमान जताया है।