Breaking News

आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी: ट्रंप की ईरान को बड़ी धमकी     |   ईरान का पलटवार, इजरायल पर पहली बार बाइपॉड लॉन्चर्स से वार, शारजाह पर भी अटैक     |   ईरान: करज शहर में बिजली ठप, हमले में ट्रांसमिशन लाइनों पर गिरे प्रोजेक्टाइल     |   सीजफायर पर बातचीत ठप होने के बीच ईरान के खार्ग द्वीप पर हवाई हमले     |   PMLA मामले में सुकेश चंद्रशेखर को जमानत, कुल 31 केसों में से अब तक 26 में बेल     |  

Delhi: सीएम धामी बोले, अगर बीजेपी सत्ता में आई तो दिल्ली में भी लागू होगा यूसीसी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कहा कि अगर बीजेपी सत्ता में आती है तो दिल्ली में भी यूसीसी लागू करेगी। सीएम धामी कस्तूरबा नगर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी उम्मीदवार नीरज बसोया के लिए प्रचार कर रहे थे।

उन्होंने कहा, "हमारे प्रधानमंत्री मोदीजी के नेतृत्व में देश आज तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। आज दुनिया के अंदर भारत का मान, सम्मान और स्वाभिमान बढ़ रहा है। भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। भारत दुनिया में पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं और तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर हैं और 2047 में भारत को विकसित भारत बनाने का संकल्प हमारे प्रधानमंत्रीजी ने लिया है। उस क्रम में आगे बढ़ रहे हैं बहुत तेजी से और चाहे स्टार्टअप इंडिया हो या मेक इन इंडिया, ऐसी अनेक योजनाएं भारत को आगे बढ़ा रही हैं। आज दुनिया की हर बड़ी कंपनी अपना उद्योग स्थापित करना चाहती है। 

आज दुनिया का हर निवेशक भारत में अपना निवेश करना चाहता है। आज भारत के बेहतरीन इन्फ्रास्ट्रक्चर को देखकर, आज भारत की प्रगति को देखकर दुनिया के बड़े-बड़े विकसित देश भी आश्चर्यचकित हैं। केंद्र सरकार से राजधानी दिल्ली में अनेक ऐतिहासिक कार्य प्रधानमंत्री मोदीजी के नेतृत्व में आज स्वीकृत हुए हैं।आज मोदी सरकार आधुनिक भारत के निर्माण के साथ-साथ गरीबों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है।” दिल्ली में पांच फरवरी को मतदान होगा और नतीजे आठ फरवरी को घोषित होंगे।