Breaking News

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट की बैठक     |   कर्नाटक कांग्रेस के करीब 30 विधायक दिल्ली के लिए रवाना     |   पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की, बीजेपी से इस्तीफा     |   बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए     |   मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |  

देहरादून डीजीपी की अपराध पर समीक्षा बैठक के बाद उत्तराखंड पुलिस एक्टिव

डीजीपी अभिनव कुमार द्वारा अपराध की समीक्षा बैठक के बाद उत्तराखंड पुलिस एक्टिव नज़र आ रही है। सभी जिलों के एसएसपी द्वारा अपराध क्राइम मीटिंग में जोर दिया जा रहा है और पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के पालन हेतु पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश दिए जा रहे है।

एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया थाने और चौकी स्तर पर बैठक की जा रही है। इसके अलावा डालनवाला और सहसपुर क्षेत्र में चोरी की घटना में बढ़ोतरी देखने को मिली। वही चेन स्नेचिंग की घटना डोईवाला और रायपुर क्षेत्र में बड़ी है। उन्होंने कहा थाने स्तर पर समीक्षा करके पुलिस अपने कार्यों में सुधार करेंगी। जिससे भविष्य में इन अपराधो पर अंकुश लगाया जा सके ।