Breaking News

मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |   BJP ने अपने सांसदों के लिए 'थ्री-लाइन व्हिप' जारी किया, 16-18 अप्रैल तक सदन में उपस्थित रहने का निर्देश     |   नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद के प्रस्तावित विशेष सत्र को लेकर PM मोदी को लिखा पत्र     |   PM मोदी ने सभी संसदीय दल के नेताओं को पत्र लिखकर महिला आरक्षण पर समर्थन मांगा     |   आज बंगाल में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे सीएम योगी     |  

देहरादून में एसएसपी का दौरा, बढ़ते अपराध, नशा देह व्यापार पर अंकुश लगाने का किया दावा

एसएसपी देहरादून अजय सिंह विकासनगर पहुंचे, जहां उन्होंने कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण कर कोतवाली और आसपास के थाना चौकी में लम्बित आपराधिक मामलों के बारे में जानकारी हासिल कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही इस दौरान एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने एक पत्रकार वार्ता को भी संबोधित किया, जहां उन्होंने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि देहरादून पुलिस आपराधिक वारदातों के साथ होटल व स्पा सेंटर की आड़ में होने वाले अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है।

उन्होंने  कहा कि गेस्ट हाउस और रिसोर्ट के मामलों में प्रशासन के सहयोग से अभियान शुरू किया जाएगा। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में बढ़ते नशे और अतिक्रमण के खिलाफ स्थानीय लोगों को भी सहयोग करने को कहा। कहा कि जल्द ही विकासनगर में बढ़ते देह व्यापार अवैध नशा अतिक्रमण यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा इस दौरान उन्होंने शक्ति नहर किनारे हुए अवैध अतिक्रमण का जायजा भी लिया।