Breaking News

पद्म पुरस्कार विजेता डॉ. मणि छेत्री का निधन, 106 साल की उम्र में ली आखिरी सांस     |   जालंधर: DPS, मेयर वर्ल्ड समेत कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी     |   चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, गांधी भवन समेत कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी     |   CM पेमा खांडू के परिवार को मिले सार्वजनिक ठेकों की जांच हो- SC का CBI को आदेश     |   शराब घोटाला मामला: कुछ ही देर में दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचेंगे अरविंद केजरीवाल     |  

Uttarakhand: धर्मांतरण कानून को और सख़्त बनाने की तैयारी, सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

सोमवार को सचिवालय में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड सीमांत प्रदेश होने के साथ ही सनातन की पुण्य भूमि भी है। इसलिए यहां डेमोग्राफी में बदलाव की किसी भी कोशिश को सख्ती से रोका जाए।

उन्होंने कहा कि पुलिस इस तरह की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखे। धर्मांतरण कराने वाले तत्वों के जाल में फंसे लोगों को उचित परामर्श और मार्गदर्शन प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि हाल की घटनाओं को देखते हुए, धर्मांतरण कानून को और सख्त बनाए जाने की दिशा में तत्काल कदम उठाएं जाए। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ऑपरेशन कालनेमी भी ऐसे तत्वों पर लगाम लगाने में सफल रहा है। इस मुहिम को आगे भी चलाए जाने की जरूरत है, इसलिए पुलिस मुख्यालय के स्तर पर, इसकी निगरानी के लिए एसआईटी का गठन किया जाए।