Breaking News

ईरान: करज शहर में बिजली ठप, हमले में ट्रांसमिशन लाइनों पर गिरे प्रोजेक्टाइल     |   सीजफायर पर बातचीत ठप होने के बीच ईरान के खार्ग द्वीप पर हवाई हमले     |   PMLA मामले में सुकेश चंद्रशेखर को जमानत, कुल 31 केसों में से अब तक 26 में बेल     |   दिल्ली विधानसभा घुसपैठ: तीस हजारी कोर्ट ने आरोपी सरबजीत की 8 दिन की पुलिस हिरासत मंजूर की     |   घातक विस्फोट के बाद मणिपुर में हिंसा, प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू और इंटरनेट किया बंद     |  

Uttarakhand: हरिद्वार में एक व्यक्ति पर कई बार चाकू से हमला, तीन गिरफ्तार

उत्तराखंड के हरिद्वार में एक व्यक्ति को कई बार चाकू मारने के आरोप में पुलिस ने रविवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस को 20 फरवरी को मृतक अंकित का शव मिला था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि जांच के लिए टीमें गठित की गईं और इस मामले में दो दिन के अंदर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपित की पहचान संजय सैनी के रूप में हुई है जिसने अपने साथियों के साथ हत्या की योजना बनाई थी। 

पुलिस अधिकारी ने कहा, "अंकित पिछले साल जून में कपिल सैनी की हत्या के मामले में जेल गया था। वे नवंबर में रिहा हुआ था और तब से कपिल के पिता संजय सैनी बदला लेने की योजना बना रहे थे।" पुलिस ने कहा कि दो आरोपित फरार हैं और उन्हें पकड़ने के लिए तलाश जारी है।