Breaking News

चंडीगढ़ में पंजाब BJP दफ्तर के बाहर हुए ब्लास्ट केस में दो संदिग्धों की पहचान हुई     |   तेलंगाना में 12 मार्च से अबतक अवैध रूप से जमा किए गए 3700 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त     |   सुनेत्रा पवार 6 अप्रैल को बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी     |   ईरान की सेना ने जॉर्डन-कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन अटैक किए     |   ईरान की राजधानी तेहरान में धमाके की आवाज सुनी गई, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर     |  

ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े शख्स की गोली मारकर हत्या, पुरानी दुश्मनी के चलते उठाया कदम

Uttar Pradesh: ग्रेटर नोएडा के लुक्सर गांव में पुरानी दुश्मनी के चलते तीन लोगों ने दिनदहाड़े एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को जानकारी दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें दो लोग पीड़ित पर गोली चलाते नजर आ रहे हैं। कुछ ही सेकंड बाद एक और व्यक्ति उनके साथ शामिल हो जाता है और खुद को बचाने की कोशिश कर रहे व्यक्ति पर हमला कर देता है।

वीडियो में हमलावरों में से एक शख्स शोर सुनकर अपने घर से बाहर आई महिला पर बंदूक ताने हुए भी नजर आ रहा है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की पहचान लुक्सर गांव निवासी नितिन के रूप में हुई है।

एक अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि ये हमला पुरानी दुश्मनी का नतीजा था। उन्होंने बताया कि एक फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है और आगे की जांच जारी है।