Breaking News

चंडीगढ़ में पंजाब BJP दफ्तर के बाहर हुए ब्लास्ट केस में दो संदिग्धों की पहचान हुई     |   तेलंगाना में 12 मार्च से अबतक अवैध रूप से जमा किए गए 3700 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त     |   सुनेत्रा पवार 6 अप्रैल को बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी     |   ईरान की सेना ने जॉर्डन-कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन अटैक किए     |   ईरान की राजधानी तेहरान में धमाके की आवाज सुनी गई, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर     |  

ग्वालियर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, अनीता गुप्ता की हत्या के आरोपी का एनकाउंटर

ग्वालियर पुलिस ने अनीता गुप्ता हत्याकांड के मुख्य आरोपी आकाश जादौन को शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि 20 हज़ार का इनामी आकाश जादौन शहर से भागने की फिराक में है। देर रात 3:30 बजे शीतला माता रोड इलाके से आकाश जादौन गुजर रहा है। इस दौरान पुलिस ने नाकेबंदी कर उसे घेर लिया पुलिस को देखकर आकाश ने फायरिंग की। क्राइम की मुस्तैद टीम ने भी काउंटर फायर किए।

पुलिस की फायरिंग में एक गोली आकाश जादौन के घुटने में लगी जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल आकाश को पुलिस ने ग्वालियर के जयरोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। एसपी धर्मवीर सिंह यादव भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने बदमाश का शॉर्ट एनकाउंटर करने वाली टीम को बधाई देते हुए इनाम देने की घोषणा की। 

आपको बता दे की आकाश जादौन ने 29 जुलाई की शाम को माधवगंज इलाके में अपने बेटे के साथ घर लौट रही अनीता गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या की इस वारदात में आकाश के साथ उसकी सहयोगी भी शामिल था। हत्याकांड के बाद आकाश फरार हो गया था वहीं पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 20 हज़ार रुपए का इनाम घोषित कर दिया था।