Breaking News

MP: ट्विशा की मौत केस में आरोपी पति समर्थ को जबलपुर पुलिस ने हिरासत में लिया     |   पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की पीएम मोदी संग 45 तक चली मुलाकात     |   ट्विशा शर्मा केस: सास गिरिबाला की जमानत रद्द करने की याचिका पर 25 मई को सुनवाई     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 8.09 अरब डॉलर घटकर 688.89 अरब डॉलर रह गया: RBI     |   मध्य प्रदेश: ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह ने जबलपुर जिला कोर्ट में सरेंडर किया     |  

Twisha Sharma Case: दोस्तों और रिश्तेदारों ने जंतर मंतर पर किया प्रदर्शन, सीबीआई जांच की मांग की

Twisha Sharma Case: मध्य प्रदेश के भोपाल में 33 साल की एक महिला ट्विशा शर्मा अपने ससुराल में फंदे से लटकी मिली थी। उसकी मौत के कुछ दिन बाद, सोमवार को ट्विशा के रिश्तेदारों और दोस्तों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने पोस्टमॉर्टम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए मामले की सीबीआई जांच की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने हाथों में पोस्टर और बैनर लिए हुए थे। जिसमें लिखा- 'जस्टिस फॉर ट्विशा'। प्रदर्शनकारियों ने ट्विशा के पति और वकील समर्थ सिंह, उसकी मां, रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नारे लगाए। ट्विशा के परिवार ने उसके ससुरालवालों पर हत्या और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

ट्विशा की दोस्त समीरा ने कहा, "वो बहुत ही दयालु और मजबूत इंसान थी। वो हमेशा दूसरों की मदद करती थी और खुशमिजाज रहती थी। मुझे यकीन नहीं हो रहा कि वो ऐसा कुछ कर सकती है जैसा कि दावा किया जा रहा है, ज़रूर कुछ ऐसा रहा होगा जिसके बारे में हमें पता नहीं था। अब ऐसा लगता है कि वो बहुत कुछ झेल रही थी।"

नोएडा की रहने वाली ट्विशा 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में अपने पति के घर पर फंदे से लटकी मिली थी। उसकी मुलाकात भोपाल के वकील समर्थ से 2024 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी और दोनों ने दिसंबर 2025 में शादी कर ली थी।

ट्विशा के परिवार ने समर्थ और उसकी मां पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि उसका शव पिछले पांच दिन से AIIMS भोपाल के मुर्दाघर में पड़ा है। उन्होंने AIIMS दिल्ली में दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की।

AIIMS दिल्ली में दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने की मांग को दोहराते हुए, जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे ट्विशा के दोस्तों और रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि मामले को संभालने में कई गड़बड़ियां हुई हैं। उन्होंने मांग की कि दिल्ली में उसके मेडिकल रिकॉर्ड की स्वतंत्र रूप से जांच ती जाए।