Breaking News

लखनऊ: सचिवालय कर्मचारी ने रेप, ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप लगाया, केस दर्ज     |   IndiGo पर DGCA की सख्ती, एयरलाइन के अकाउंटेबल मैनेजर को शो-कॉज नोटिस जारी     |   गोवा नाइट क्लब में आग की घटना के बाद पुलिस का एक्शन, मैनेजर को किया अरेस्ट     |   गोवा नाइट क्लब में आग की घटना के बाद पुलिस का एक्शन, मैनेजर को किया अरेस्ट     |   IndiGo की आज 650 उड़ानें रद्द, सिर्फ 1650 फ्लाइट्स का हो रहा संचालन     |  

मोदी और कई मुख्यमंत्रियों ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को जन्मदिन की बधाई दी

हैदराबाद, आठ नवंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कई नेताओं ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी को जन्मदिन की बधाई दी।

रेड्डी शनिवार को 57 वर्ष के हो गए।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी गारू को जन्मदिन की बधाई। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करे।’’

ओम बिरला ने कहा, ‘‘तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी जी को जन्मदिन की बधाई। आपके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’’

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी ने रेड्डी को फोन करके जन्मदिन की बधाई दी।

तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा, केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी, के. राममोहन नायडू, बंदी संजय कुमार ने भी सोशल मीडिया के जरिये रेड्डी को बधाई दी।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी रेवंत रेड्डी को जन्मदिन की बधाई दी।

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पवन कल्याण ने भी रेड्डी को जन्मदिन की शुभकामानएं दी।

अभिनेता चिरंजीवी, अजय देवगन, महेश बाबू और रामचरण सहित फिल्म जगत की कई हस्तियों ने भी तेलंगाना के मुख्यमंत्री को बधाई दी।

तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क और कैबिनेट सहयोगियों ने रेड्डी से मुलाकात की और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूरे राज्य में जन्मदिन को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए। रेत कलाकार वरप्रसाद ने यहां हुसैन सागर झील के किनारे रेवंत रेड्डी की रेत मूर्ति बनाई।

तेलंगाना के तत्कालीन मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली भारत राष्ट्र समिति के खिलाफ राज्य चुनावों में कांग्रेस को जीत दिलाने के बाद रेड्डी ने दिसंबर 2023 में मुख्यमंत्री का पद संभाला था।

भाषा

शफीक पवनेश

पवनेश