Breaking News

लखनऊ: सचिवालय कर्मचारी ने रेप, ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप लगाया, केस दर्ज     |   IndiGo पर DGCA की सख्ती, एयरलाइन के अकाउंटेबल मैनेजर को शो-कॉज नोटिस जारी     |   गोवा नाइट क्लब में आग की घटना के बाद पुलिस का एक्शन, मैनेजर को किया अरेस्ट     |   गोवा नाइट क्लब में आग की घटना के बाद पुलिस का एक्शन, मैनेजर को किया अरेस्ट     |   IndiGo की आज 650 उड़ानें रद्द, सिर्फ 1650 फ्लाइट्स का हो रहा संचालन     |  

प्रधानमंत्री मोदी ने दादरा और नगर हवेली के चुनावों में भाजपा की जीत की सराहना की

नयी दिल्ली, आठ नवंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि दादरा और नगर हवेली तथा दमन एवं दीव के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की जीत पार्टी के विकास एजेंडे के साथ केंद्र शासित प्रदेश के मजबूत संबंध को दर्शाती है।

मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दादरा और नगर हवेली, दमन एवं दीव के मेरे बहनों और भाइयों का आभार, जिन्होंने पूरे केंद्र शासित प्रदेश में सरपंच, जिला पंचायत और पार्षद चुनावों में भाजपा को अभूतपूर्व समर्थन दिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारी पार्टी के विकास एजेंडे के साथ केंद्र शासित प्रदेश के गहरे जुड़ाव को दर्शाता है। मैं जमीनी स्तर पर अपने मेहनती कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करता हूं।’’

दमन जिला पंचायत में भाजपा ने 16 में से 15 सीटें जीतीं और नगर परिषद में 15 में से 14 सीटें हासिल कीं। जबकि सरपंच की 16 सीटों में से 15 सीटें भाजपा की झोली में गईं।

दीव में, भाजपा ने जिला पंचायत की सभी आठ सीटें जीत लीं। दादरा एवं नगर हवेली पंचायत की 26 में से 24 सीटें भाजपा के खाते में गईं। दादरा एवं नगर हवेली नगर परिषद की सभी 15 सीटें भी भाजपा के खाते में गईं।

भाषा रवि कांत रवि कांत माधव

माधव