Breaking News

लखनऊ: सचिवालय कर्मचारी ने रेप, ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप लगाया, केस दर्ज     |   IndiGo पर DGCA की सख्ती, एयरलाइन के अकाउंटेबल मैनेजर को शो-कॉज नोटिस जारी     |   गोवा नाइट क्लब में आग की घटना के बाद पुलिस का एक्शन, मैनेजर को किया अरेस्ट     |   गोवा नाइट क्लब में आग की घटना के बाद पुलिस का एक्शन, मैनेजर को किया अरेस्ट     |   IndiGo की आज 650 उड़ानें रद्द, सिर्फ 1650 फ्लाइट्स का हो रहा संचालन     |  

प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता आडवाणी से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

(फोटो के साथ)

नयी दिल्ली, आठ नवंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

प्रधानमंत्री यहां आडवाणी के आवास पर पहुंचे और उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट किया।

इससे पहले दिन में मोदी ने उन्हें ‘‘एक महान दृष्टिकोण वाला राजनेता’’ बताया।

राष्ट्रीय राजनीति में भाजपा को एक मजबूत ताकत के रूप में उभारने में अहम भूमिका निभाने वाले आडवाणी शनिवार को 98 वर्ष के हो गए।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘लालकृष्ण आडवाणी जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। महान दृष्टिकोण वाले और तीक्ष्ण बुद्धिमत्ता से संपन्न राजनेता आडवाणी जी का जीवन भारत की प्रगति को सुदृढ़ करने के लिए समर्पित रहा है।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘उन्होंने निस्वार्थ कर्तव्य और दृढ़ सिद्धांतों की भावना को सदैव अपनाया। उनके योगदान ने भारत के लोकतांत्रिक और सांस्कृतिक परिदृश्य पर अमिट छाप छोड़ी है। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करे।’’

भाषा

देवेंद्र माधव

माधव

देवेंद्र