Breaking News

लखनऊ: सचिवालय कर्मचारी ने रेप, ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप लगाया, केस दर्ज     |   IndiGo पर DGCA की सख्ती, एयरलाइन के अकाउंटेबल मैनेजर को शो-कॉज नोटिस जारी     |   गोवा नाइट क्लब में आग की घटना के बाद पुलिस का एक्शन, मैनेजर को किया अरेस्ट     |   गोवा नाइट क्लब में आग की घटना के बाद पुलिस का एक्शन, मैनेजर को किया अरेस्ट     |   IndiGo की आज 650 उड़ानें रद्द, सिर्फ 1650 फ्लाइट्स का हो रहा संचालन     |  

बंगाल में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी: मौसम विभाग

कोलकाता, आठ नवंबर (भाषा) भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को पूर्वानुमान किया कि अगले चार दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी, क्योंकि सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

आईएमडी ने कहा कि रविवार को सुबह के समय पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहेगा।

आईएमडी ने कहा कि अगले सात दिनों तक राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

अगले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने तथा उसके बाद पश्चिम बंगाल के सभी जिलों में अगले तीन दिनों तक कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होने का अनुमान है।

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को दार्जिलिंग में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पहाड़ी क्षेत्रों में सबसे कम था।

राज्य के मैदानी इलाकों में बीरभूम जिले के श्रीनिकेतन में सबसे कम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी ने बताया कि अन्य स्थानों में आसनसोल (15.8 डिग्री सेल्सियस), कलिम्पोंग (16 डिग्री सेल्सियस) और पुरुलिया (17 डिग्री सेल्सियस) में रात का तापमान काफी कम दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तथा रविवार सुबह इसके 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

भाषा

शुभम सुभाष

सुभाष