Breaking News

लखनऊ: सचिवालय कर्मचारी ने रेप, ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप लगाया, केस दर्ज     |   IndiGo पर DGCA की सख्ती, एयरलाइन के अकाउंटेबल मैनेजर को शो-कॉज नोटिस जारी     |   गोवा नाइट क्लब में आग की घटना के बाद पुलिस का एक्शन, मैनेजर को किया अरेस्ट     |   गोवा नाइट क्लब में आग की घटना के बाद पुलिस का एक्शन, मैनेजर को किया अरेस्ट     |   IndiGo की आज 650 उड़ानें रद्द, सिर्फ 1650 फ्लाइट्स का हो रहा संचालन     |  

तमिलनाडु : सेलम दोहरे हत्याकांड में शामिल एक और व्यक्ति गिरफ्तार

सेलम, आठ नवंबर (भाषा) तमिलनाडु के सेलम में 70 वर्षीय दो महिलाओं की कथित हत्या में शामिल एक और व्यक्ति को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक ये महिलाएं चार नवंबर को बकरियां चराते समय लापता हो गई थीं।

एक अधिकारी ने बताया कि जब दोनों महिलाओं के शव पत्थर खदान के पास तालाब में तैरते हुए पाए गए तो स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

मगुडमचावडी की पुलिस के अनुसार अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को 'पीटीआई-भाषा' को आरोपी के बारे में जानकारी देते हुए कहा, ‘‘ वह 52 साल का है। वह मुख्य आरोपी, 55 वर्षीय व्यक्ति का साथी था, जिसे सात नवंबर को गिरफ्तार किया गया था।’’

उन्होंने बताया कि 55 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने उस समय गोली मार दी जब वह पड़ोसी संकागिरी में पुलिस पर हमला करने की कोशिश कर रहा था।

एक सवाल के जवाब में अधिकारी ने बताया कि मुख्य संदिग्ध अभी भी सरकारी जनरल अस्पताल में उपचाराधीन है और उसके ठीक होने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि महिलाओं के पहने हुए गहने गायब थे। विशेष जानकारी के आधार पर, अधिकारियों ने सात नवंबर को संकागिरी के बाहरी इलाके में एक घर में छिपे 55 वर्षीय व्यक्ति को पकड़ने की कोशिश की।

एक अधिकारी ने बताया कि जब उसने पुलिस पर हमला करने की कोशिश की तो पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी।

भाषा रवि कांत रवि कांत माधव

माधव