Breaking News

लखनऊ: सचिवालय कर्मचारी ने रेप, ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप लगाया, केस दर्ज     |   IndiGo पर DGCA की सख्ती, एयरलाइन के अकाउंटेबल मैनेजर को शो-कॉज नोटिस जारी     |   गोवा नाइट क्लब में आग की घटना के बाद पुलिस का एक्शन, मैनेजर को किया अरेस्ट     |   गोवा नाइट क्लब में आग की घटना के बाद पुलिस का एक्शन, मैनेजर को किया अरेस्ट     |   IndiGo की आज 650 उड़ानें रद्द, सिर्फ 1650 फ्लाइट्स का हो रहा संचालन     |  

मुंबई युवा कांग्रेस ने मतदाता सूचियों में 'अनियमितताओं' के खिलाफ जागरूकता अभियान शुरू किया

मुंबई, आठ नवंबर (भाषा) मुंबई युवा कांग्रेस ने मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं के बारे में लोगों को अवगत करने के लिए एक जागरूकता अभियान शुरू किया है।

मुंबई इकाई की अध्यक्ष जीनत शबरीन के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शुक्रवार को घाटकोपर से साकीनाका तक मेट्रो के जरिये और अंधेरी से गोरेगांव तक उपनगरीय लोकल ट्रेन से सफर किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों के साथ बातचीत की और इस मुद्दे को उजागर करने वाले पर्चे वितरित किए।

युवा कांग्रेस ने एक बयान में कहा कि इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के बारे में सूचित करने के साथ उन्हें लोकतंत्र की रक्षा के लिए इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने का अनुरोध करना है।

भाषा प्रचेता संतोष

संतोष