Breaking News

'गिरिबाला की बेल रद्द हो', CBI ने हाईकोर्ट में मांगी ट्विशा की सास की कस्टडी     |   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की हाईलेवल मीटिंग शुरू, मिडिल ईस्ट संकट पर होगी चर्चा     |   गौतमबुद्ध नगर में धारा 163 लागू, 28 से 30 मई तक रहेगी लागू     |   कोलकाता: दो TMC पार्षदों ने इस्तीफा दिया     |   केरल: ED की छापेमारी से गुस्साए पूर्व सीएम विजयन के समर्थक, अधिकारियों की गाड़ियों में तोड़फोड़     |  

Himachal: शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, लंबी लाइनें और जाम से बढ़ी लोगों की दिक्कतें

Himachal: मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिलने का फिलहाल कोई आसार नहीं हैं। लिहाजा लोग राहत की उम्मीद में शिमला जैसे हिल स्टेशनों का रुख कर रहे हैं। पर्यटकों की इस भीड़ ने 'पहाड़ों की रानी' तक पहुंचने के रास्ते को जाम कर दिया है। इससे पूरे हिल स्टेशन में लंबा ट्रैफिक जाम और भारी भीड़ हो गई है।

पुलिस ने भीड़ को संभालने के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए हैं। यहां बाइक सवार ट्रैफिक पुलिसकर्मी और इंटरसेप्टर वाहन तैनात किए हैं। साथ ही शहर को अलग-अलग जोन में बांटा गया है। इस महीने हिल स्टेशन में गाड़ियों की आमद में भारी उछाल आया है। सोलन-शिमला मार्ग पर सबसे ज्यादा ट्रैफिक दर्ज किया गया है और आंकड़े चौंकाने वाले हैं।

लंबे सप्ताहंत के करीब आने के साथ ही भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। अधिकारियों ने सैलानियों से यातायत नियमों का पालन करने और धैर्य बनाए रखने की अपील की है, ताकि यातायात को सुचारू रखा जा सके।