Breaking News

'गिरिबाला की बेल रद्द हो', CBI ने हाईकोर्ट में मांगी ट्विशा की सास की कस्टडी     |   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की हाईलेवल मीटिंग शुरू, मिडिल ईस्ट संकट पर होगी चर्चा     |   गौतमबुद्ध नगर में धारा 163 लागू, 28 से 30 मई तक रहेगी लागू     |   कोलकाता: दो TMC पार्षदों ने इस्तीफा दिया     |   केरल: ED की छापेमारी से गुस्साए पूर्व सीएम विजयन के समर्थक, अधिकारियों की गाड़ियों में तोड़फोड़     |  

नौतपा के बीच यूपी के मौसम में बदलाव के आसार, 28 मई से आंधी-बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और नौतपा के बीच मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 28 मई से प्रदेश के कई जिलों में आंधी, बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 23 जिलों में ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी जारी की है। वहीं 28 और 29 मई को कई जिलों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

हालांकि प्रदेश के कई हिस्सों में फिलहाल लू का प्रकोप जारी है। बांदा, आगरा समेत कई जिलों में हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मथुरा, हाथरस और फिरोजाबाद में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। इससे नौतपा के दौरान पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की है। खासकर तेज आंधी और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।