Breaking News

नोएडा फेस 2 में प्लास्टिक बैग बनाने वाली कंपनी में लगी आग, फायर विभाग की 20 गाड़ियां तैनात     |   आज सोनमर्ग टनल देश को सौंपने का मौका मिला: PM मोदी     |   J-K: उमर अब्दुल्ला ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- चुनाव कराने का वादा 4 महीने में पूरा किया     |   HMPV वायरस का एक और केस मिला, अब पुडुचेरी में 5 साल की बच्ची संक्रमित     |   MP के सीएम मोहन यादव का ऐलान, धार्मिक शहरों में होगी शराबबंदी     |  

पत्नी अस्पताल में है इसलिए ये काम किया, कुंडल लुटेरे ने पकड़े जाने पर गिड़गिड़ाते हुए मांगी माफी

मेरठ में महिलाओं के कुंडल लूटने के लिए घर में घुसे बदमाश को गांववालों ने मौके से पकड़ लिया। बदमाश के अन्य साथी तो चकमा देकर मौके से फरार हो गए। लेकिन एक बदमाश ग्रामीणों के चंगुल में फंस गया। पकड़ा गया। पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी। जिसके बाद हाथ जोड़कर बदमाश लोगों के सामने गिड़गिड़ाकर माफी मांगता रहा। लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आपको बता दे जानी थाना क्षेत्र के गांव टीकरी में 4 बदमाश घर में कूद गए। बदमाश घर में महिलाओं से कुंडल लूटने घुसे थे। घर में महिला को अकेला देखकर बदमाशों ने उसे बंधक बना लिया। लूटपाट शुरू कर दी। लेकिन तभी महिला ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग और ग्रामीण उस तरफ दौड़े। तभी भीड़ को आता देख 3 बदमाश मौके से फरार हो गए। लेकिन एक बदमाश वहीं छूट गया। उसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया।

जहां पकड़े गए बदमाश को ग्रामीणों ने पहले तो काफी मारापीटा। इसके बाद उससे नाम, पता पूछा। उससे लूट का कारण पूछने लगे। बदमाश रोते हुए भीड़ के सामने हाथ जोड़कर बैठ गया। वो बार-बार भीड़ के सामने गिड़गिड़ाने लगा। छोड़ने की गुहार करने लगा। कहने लगा उससे गलती हो गई माफ कर दो। उसने बताया कि पत्नी अस्पताल में भर्ती है। बीमार है। इलाज को पैसा चाहिए था। बस इसलिए आज ये काम किया। बदमाश ने बताया कि आज से पहले उसने कभी चोरी, लूट कुछ नहीं की है। ये पहली बार था जब वो इस काम में उतरा। बुरे काम की जानकारी न होने के कारण ही वो फंस गया। जबकि दूसरे लोग भाग गए। 

वहीं सूचना पर मौके पर थाना पुलिस भी आ गई। पुलिस ने बदमाश से उसके दूसरे साथियों के नाम पूछे तो उसने कहा वो उन्हें नहीं जानता। पुलिस मामले की जांच कर रही है।