मेरठ में पिछले 4 दिन से लापता मुस्लिम युवती शुक्रवार को कचहरी में हिंदू प्रेमी संग पकड़ी गई। अलग-अलग संप्रदाय के युवक-युवती दोनों कचहरी में आज लवमैरिज करने पहुंचे थे। अचानक लड़की के घरवालों को शादी की बात पता चल गई। मौके पर पुलिस और लड़की के घरवाले पहुंचे और हंगामा कर दिया। वहीं पुलिस को देखकर लड़का घबरा गया और बीच में ही डर के कारण शादी छोड़कर भाग गया। लड़की ने ब्वॉयफ्रैंड को वापस बुलाने के लिए काफी शोर मचाया लेकिन वो लौटा नहीं, वहीं घरवाले लड़की को वापस ले जाने लगे तो लड़की ने रोना शुरू कर दिया।
आपको बता दे मेरठ कचहरी का है। यहां शुक्रवार को एक प्रेमीजोड़ा रजिस्टर्ड शादी करने पहुंचा। युवती मुस्लिम और युवक हिंदू था। दोनों शादी करने जा रहे थे। अचानके मौके पर पुलिस और लड़की के घरवाले आ गए। लड़की के घरवालों और पुलिस को आता देखकर लड़का तुरंत शादी छोड़कर भाग गया। लड़की चिल्लाती रही लेकिन प्रेमी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
जहां मवाना में रहने वाली लड़की के घरवालों ने बताया कि 16 सितंबर को उनकी बेटी लापता हुई थी। उन्होंने बेटी की गुमशुदगी मवाना थाने में दर्ज कराई थी। जिसमें विकास नाम के हिंदू युवक जो मवाना का रहने वाला है उस पर बेटी को भगाने का आरोप लगाया था। विकास जबरन बेटी को भगाकर ले गया है। बेटी के साथ कुछ भी गलत कर सकता है।
जिसके बाद घरवालों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके बाद से पुलिस आरोपी को तलाश रही थी। शुक्रवार को पुलिस को पता चला कि आरोपी विकास लड़की से शादी करने कचहरी में आया है। तभी पुलिस ने लड़की के घरवालों को मौके पर बुलाया। पुलिस जैसे ही आरोपी को पकड़ने आई वो भाग गया। कचहरी में लड़की ने काफी हंगामा कर दिया।