Breaking News

जनसंख्या असंतुलन और सांप्रदायिक तनाव पर सख्ती, राजस्थान में डिस्टर्ब एरिया एक्ट लाने का कैबिनेट फैसला     |   इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने डोनाल्ड ट्रंप के गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने पर जताई सहमति     |   महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया     |   भारत-ईयू व्यापार समझौता अंतिम चरण में, अगले कुछ दिनों में डील पूरी होने की संभावना- स्पेन के विदेश मंत्री     |   दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण केस में SC सख्त, अवैध निर्माण पर निगरानी को लेकर HC पर उठाए सवाल     |  

अटल जयंती पर लखनऊ में भव्य आयोजन की तैयारी, PM मोदी राष्ट्र प्रेरणा स्थल का करेंगे उद्घाटन

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती को भव्य रूप से मनाने की रणनीति तैयार की है। उन्होंने बताया कि अटल जयंती की पूर्व संध्या पर लखनऊ में एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ आएंगे और राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 65 फीट ऊंची विराट कांस्य प्रतिमाओं का अनावरण भी करेंगे।

ब्रजेश पाठक ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की पुष्टि करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के मौके पर आयोजित होने वाले ये कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति और प्रेरणा के प्रतीक होंगे। सरकार की ओर से इन आयोजनों को ऐतिहासिक और यादगार बनाने की पूरी तैयारी की जा रही है।