Meerut: मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र के मुरलीपुर गांव में एक महिला ने मां के नाम को कलंक लगा दिया। आरोप है कि पति से विवाद के चलते महिला पर 7 माह के बेटे की हत्या कर दी। वारदात छुपाने के लिए बीमारी से बेटे की मौत होना बताया। पति को शक हुआ तो उसने पुलिस से शिकायत कर दी। जिसके बाद पुलिस ने महिला से पूछताछ की और महिला ने बेटे की हत्या की बात कबूल कर ली। बच्चे को दफना दिया गया था।
आपको बता दें मुंडाली थाना क्षेत्र के मुरलीपुरा के रहने वाले अमित की शादी 4 साल पहले मीनाक्षी निवासी मुरादाबाद से हुई थी दोनों को 2 साल का एक बेटा रूद्र है और 7 माह पहले रुद्राक्ष हुआ था अमित और उसकी पत्नी में पिछले कुछ महीनो से विवाद चल रहा था। अमित मोदीनगर में रह रहा थाऔर अपनी नौकरी के सिलसिले में वह बाहर गया हुआ था। 30 मई को मीनाक्षी का फोन आया है कि बेटे रुद्राक्ष की तबीयत खराब होने से मौत हो गई वह घर लौटा और पता चला कि बच्चे को शमशान घाट में दफना दिया गया था। लेकर अमित को शक हुआ और उसने इस मामले की शिकायत पुलिस से की और पत्नी के खिलाफ तहरीर दी। वहीं पुलिस ने जब इस मामले में महिला से हिरासत में लेकर पूछताछ की तो महिला ने बेटे की हत्या की बात कबूल की है।
मीडिया से बात करते हुए अमित के चाचा राहुल तोमर ने बताया कि 30 तारीख में बच्चा एक्सपायर हो गया था। 7 महीने का था उस समय तो बताया कि सांस रुक गई है। हमने अंतिम संस्कार कर दिया। उसको दबा दिया था। उसके बाद पूछताछ हुई तो पूछताछ में पता चला कि इसकी मां ने ही गला दबाकर इसके ऊपर खड़े होकर के मार दिया है। लगभग 3 साल कुछ महीने पहले शादी हुई थी। दो बच्चे हैं एक बच्चा डेढ़ साल का है और एक ही साथ महीने का था। इसका मोहित नाम के एक युवक से प्रेम प्रसंग है। इसका खुलासा भी अभी फोन से हुआ है। अब शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। अमित ड्राइविंग करता है। पुलिस बहुत अच्छी कार्रवाई कर रही है। जब बच्चा एक्सपायर हुआ घर में रोने पीटने का माहौल था लड़की ने कहा कि दर्द हो रहा है। इस अस्पताल लेकर गए दवाई लेकर दिलाए अगले दिन फिर उसने कहा कि दर्द हो रहा है। अल्ट्रासाउंड में पित्त की थैली में पथरी आई थी और इसका ऑपरेशन कराया और फिर घर ले आए। उसके बाद अमित से पूछताछ की तो उसने बता दिया।
वहीं इस पूरे मामले में मेरठ के एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि 8 जून को थाना मंडली के रहने वाले अमित जो फिलहाल मोदीनगर में रह रहे थे। इनके द्वारा सूचना दी गई कि कुछ दिन पहले 30 मई को इनके और इनके परिवार द्वारा नवजात शिशु की मृत्यु के पश्चात उसको दफना दिया गया था। परंतु इनको शक है कि उनकी पत्नी मीनाक्षी के द्वारा उनके शिशु की हत्या की गई है। इसमें तत्काल ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया और अमित की पत्नी मीनाक्षी को थाने पर लाया गया और पूछताछ की गई पूछताछ में इस ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और बताया कि अपने पति और ससुराली जनों की सहानभूति पाने के लिए और गृह क्लेश को दूर करने के लिए इसने ऐसा कृत्य किया था। प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि पति से इसका ग्रह क्लेश चल रहा था, जो बार-बार चलता रहता था। पति मारपीट करता था, इससे यह परेशान थी। इसलिए इसने यह कदम उठाया है। पूछताछ में प्रेम प्रसंग की अभी कोई बात नहीं आई है।