Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

गौतमबुद्धनगर पुलिस की अनोखी पहल, अब गूगल मैप पर दिखेगी सड़क की स्पीड लिमिट

गौतमबुद्धनगर पुलिस ने सड़क सुरक्षा को नई दिशा देते हुए एक अनोखी तकनीकी पहल की शुरुआत की है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में “Vision Safe Road: An Extra Mile For Accident Mitigation” नामक इस कार्यक्रम के तहत अब गूगल मैप पर ही वाहनों की अधिकतम गति सीमा दुखाई देगी। 

इस पहल के तहत शहर के प्रमुख मार्गों पर विभिन्न श्रेणी के वाहनों जैसे भारी, मध्यम, हल्के और दोपहिया के लिए निर्धारित गति सीमा अब गूगल मैप पर लाइव दिखाई देगी। इससे चालक नेविगेशन के दौरान अपनी वास्तविक गति और अधिकतम गति सीमा दोनों देख सकेंगे, जिससे वे वाहन की स्पीड नियंत्रित रख सकेंगे।

कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने कहा कि तेज रफ्तार सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है, और यह पहल चालकों को जागरूक करते हुए दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाएगी। कार्यक्रम के समापन पर विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया गया और सभी ने इस नवाचार को सड़क सुरक्षा के लिए मील का पत्थर बताया।