Breaking News

ईरान से बन गई बात, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत आएंगे दो टैंकर     |   लेबनान पर इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 773 हुई     |   ईरान तनाव के बीच अमेरिका का बड़ा कदम, 2500 मरीन सैनिक मिडिल ईस्ट भेजे जाएंगे     |   अफगान-तालिबान फोर्सेज ने देर शाम भी पाकिस्तान पर हमला किया, आर्मी के ठिकानों को बनाया निशाना     |   जंग की वजह से हवाई सफर भी महंगा, IndiGo ने 2300 रुपये तक बढ़ा दिया सरचार्ज     |  

अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी गर्मी से राहत, मुख्य मार्ग पर लगाए जाएंगे 650 से ज्यादा मिस्टिंग फैन

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी को देखते हुए अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रदेश सरकार कई कदम उठा रही है। योगी सरकार अयोध्या में 62 नई परियोजनाएं जल्द ही शुरू करने वाली है। इनमें राम पथ और धर्म पथ पर मिस्टिंग फैन, फटिक शिला के पास पार्किंग सुविधा और राम की पैड़ी के पास वॉल पेंटिंग जैसी योजनाएं शामिल है।

सरकार ने इन परियोजनाओं के लिए 135 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है। जिसके तहत भीड़ वाले रास्तों पर 650 से ज्यादा मिस्टिंग फैन लगाने की योजना है। उत्तर प्रदेश सरकार के इस कदम से अयोध्या आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को न केवल गर्मी से राहत मिलेगी बल्कि उनकी यात्रा पहले से और अधिक सुविधाजनक होगी।