Breaking News

बिहार: नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 35 एजेंडों पर मोहर लगी     |   दिल्ली में राहुल गांधी के घर के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया     |   दिल्ली: AI समिट में प्रोटेस्ट करने वाले यूथ कांग्रेस के 4 कार्यकर्ता अरेस्ट, पटियाला हाउस कोर्ट में होगी पेशी     |   दिल्ली BJP कार्यकर्ता कल सुबह 10 बजे कांग्रेस मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेंगे     |   गुजरात: वलसाड में कपराड़ा के कुंभ घाट पर कार और ट्रक की टक्कर, 7 लोगों की मौत     |  

Faridabad: स्क्रैप डीलर ने परिवार को लौटाए गहने, गलती से कबाड़ी में बेचा था 100gm सोना

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में अशोक शर्मा उस समय खुशी से हैरान रह गए जब एक स्क्रैप डीलर ने उन्हें सोने की ज्वेलरी वापस दे दी। अशोक ने गलती से ये ज्वेलरी कुछ कबाड़ के साथ दे दी थी। परिवार ने जो सोना बेचा था वो डिस्पोजेबल बैग में था ये दूसरे कबाड़ के साथ हाजी अख्तर खान के स्क्रैपयार्ड में पहुंच गया।

पिछले साल, जब शर्मा परिवार कुंभ मेला घूमने जा रहा था, तो उन्होंने सोना एक प्लास्टिक बैग में छिपा दिया था। दिवाली से पहले घर की सफाई के दौरान, ये दूसरे सामानों के साथ स्क्रैप डीलर के पास चला गया। शर्मा खान के स्क्रैपयार्ड गए लेकिन शुरुआती जांच में सोना नहीं मिला।

महीनों बाद, खान को स्क्रैप छांटते समय 100 ग्राम की ज्वेलरी मिली। इसके बाद खान फरीदाबाद पुलिस के पास गए और उनकी मौजूदगी में ज्वेलरी शर्मा को वापस सौंप दी गई।