Breaking News

कुश्ती संघ के चुनाव पर लगी रोक हटी, सुप्रीम कोर्ट ने HC का आदेश पलटा     |   संजय सिंह की जमानत अर्जी पर अब 6 दिसंबर को सुनवाई     |   सुंरग में खुदाई का काम पूरा, 41 मजदूरों के पास पहुंच गई NDRF टीम, अब निकाले जाएंगे मजदूर     |   मुंबई: अग्नीवीर की ट्रेनिंग ले रही युवती ने नेवी हॉस्टल में किया सुसाइड     |   उत्तरकाशी टनल में 54 मीटर खुदाई पूरी, सिर्फ 3 मीटर बाकी     |  

पंजाब: मोगा में किसानों ने सरकारी परिसरों में पराली भरकर विरोध प्रदर्शन किया

पंजाब के मोगा में किसानों ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय पर पराली लेकर विरोध प्रदर्शन किया। ये प्रदर्शन इस मांग को लेकर था कि केंद्र सरकार के साथ राज्य भी पराली जलाने की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए जरूरी कार्रवाई करे।

विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व 18 किसान समूहों ने किया। पंजाब पुलिस ने आठ नवंबर से अब तक पराली जलाने पर किसानों के खिलाफ 932 एफआईआर दर्ज की हैं, जबकि 7,405 मामलों में 1.67 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

अक्टूबर और नवंबर में दिल्ली में वायु प्रदूषण के स्तर में खतरनाक वृद्धि के पीछे पंजाब और हरियाणा में धान की पराली जलाना अहम कारण माना जाता है।