Breaking News

यूपी BJP अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी     |   ट्रंप, क्लिंटन और बिल गेट्स के साथ Jeffrey Epstein, 19 नई तस्वीरें जारी     |   दिल्ली: कालकाजी में एक ही परिवार के तीन लोग फांसी पर लटके मिले     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से शुरू होगा     |   महाराष्ट्र के बीड में मंजरसुम्बा घाट पर डीजल टैंकर में जबरदस्त धमाका हुआ     |  

दिल्ली सरकार देगी JEE–NEET–CLAT–CA–CUET की मुफ्त कोचिंग, 2,200 छात्रों को होगा फायदा

दिल्ली सरकार ने छात्रों के लिए बड़ी पहल की है। महामना पंडित मदन मोहन मालवीय विद्या शक्ति मिशन के तहत अब राजधानी के सरकारी स्कूलों के मेधावी छात्र जेईई, नीट, सीएलएटी, सीए और सीयूईटी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी बिल्कुल मुफ्त कर सकेंगे। शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने बताया कि यह सुविधा दिल्ली के लगभग 2,200 सरकारी स्कूलों के होनहार छात्रों को दी जाएगी। इस मिशन का उद्देश्य केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं, बल्कि छात्रों के सपनों को दिशा देना, उनके भावनात्मक स्वास्थ्य का ध्यान रखना और सरकारी स्कूलों को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप मजबूत बनाना है। सरकार का कहना है कि आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों को इससे बड़ी मदद मिलेगी, क्योंकि उन्हें प्रोफेशनल कोचिंग, स्टडी सपोर्ट और काउंसलिंग एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी।