Breaking News

होर्मुज में ईरानी टोल लगने से कूटनीतिक समझौता असंभव हो जाएगा: अमेरिका     |   बंगाल में बमबाजी कर मुंबई में छिपे थे आरोपी, क्राइम ब्रांच ने देवनार में जाल बिछाकर 3 को किया अरेस्ट     |   'NEET पेपर लीक नहीं हुआ, बस कुछ सवाल बाहर आए', सांसदों के सामने बोले NTA चीफ     |   पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर री-पोलिंग खत्म, वोटिंग प्रतिशत 87.73 रहा     |   दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद ने अंतरिम जमानत के लिए HC का रुख किया, सुनवाई कल     |  

महाराष्ट्र: मुंबई में तकनीकी खराबी के कारण मोनोरेल के पहिए थमे, 17 यात्रियों को निकाला गया

मुंबई में सोमवार सुबह ‘तकनीकी खराबी’ के कारण एक मोनोरेल बीच रास्ते में ही रुक गई, जिसके बाद उसमें सवार 17 यात्रियों को निकाला गया। ये घटना सुबह सात बजकर 16 मिनट पर वडाला में एंटॉप हिल बस डिपो और जीटीबीएन मोनोरेल स्टेशन के बीच हुई। किसी ‘तकनीकी खराबी’ के कारण मोनोरेल बीच रास्ते में रुक गई। फंसे हुए यात्रियों को लगभग 45 मिनट बाद बाहर निकाल लिया गया।

सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें दूसरी मोनोरेल ट्रेन में भेज दिया गया है। मोनोरेल का संचालन संभाल रही ‘महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड’ से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई। पिछले महीने भारी बारिश के दौरान शहर में अलग-अलग जगहों पर दो मोनोरेल तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते में रुक गई थीं, जिसके बाद सैकड़ों यात्रियों को बाहर निकालना पड़ा था।