Breaking News

लखनऊ डबल मर्डर केस में यूपी पुलिस के आरोपी सिपाही और उसकी पत्नी गिरफ्तार     |   संभल हिंसा मामले में जामा मस्जिद के सदर एडवोकेट जफर अली को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |   नागपुर में हालात सुधरे, शहर के 11 इलाकों में हटाया गया पूरी तरह से कर्फ्यू     |   झारखंड के पलामू में माफियाओं का वन विभाग की टीम पर हमला, 5 कर्मी हुए घायल     |   दिल्ली विधानसभा का सत्र कल से शुरू होगा     |  

Google Doodle Today: नवंबर के आखिरी हाफ मून पर गूगल ने बनाया मजेदार डूडल

गूगल ने आज चंद्रमा पर एक शानदार डूडल बनाया है। यह नवंबर का आखिरी हाफ मून है जिसका चक्र शुक्रवार को समाप्त हो जाएगा। मासिक चंद्र चक्र का जश्न मनाने के लिए गूगल ने अपने यूजर्स के लिए एक मजेदार इंटरैक्टिव गेम भी पेश किया है।

21 नवंबर का गूगल डूडल एक इंटरैक्टिव गेम है जिसमें यूजर्स को चंद्रमा के विभिन्न चरणों का मिलान करके पूर्णिमा (फुल मून) की जोड़ी बनानी होती है। गेम शुरू करने से पहले यूजर्स को नवंबर के हाफ मून चरण और उसकी महत्ता के बारे में एक छोटा सा परिचय भी मिलेगा। नवंबर का अंतिम हाफ मून चक्र कल समाप्त होगा। यूजर्स में चंद्रमा चक्र के प्रति रुचि उत्पन्न करने के लिए, गूगल डूडल ने एक इंटरैक्टिव गेम पेश किया है।

इस गेम को खेलने के लिए आपको गूगल के होम पेज पर जाना होगा। इस गेम में यूजर्स को चंद्रमा के खिलाफ खेलना होता है और चंद्र चक्र के बारे में अपनी जानकारी को परखना होता है। गेम शुरू करने से पहले यूजर्स को इसके नियमों और उद्देश्य के बारे में बताया जाएगा। इस गेम में तीन लेवल हैं।

यह गूगल डूडल आज भारत, अमेरिका, पाकिस्तान, यूके समेत दुनिया के 20 से अधिक देशों में दिखाई देगा। यूजर्स गूगल की वेबसाइट से डूडल हाफ मून राइजेस वॉलपेपर भी डाउनलोड कर सकते हैं।