Breaking News

NEET पेपर लीक: CBI को मिली मनीषा की 14 दिनों की हिरासत     |   वीडी सतीशन कल केरल के मुख्यमंत्री के तौर पर लेंगे शपथ     |   आसनसोल के जहांगीर मोहल्ला पुलिस चौकी पर हमले के सिलसिले में 21 आरोपी गिरफ्तार     |   अबू धाबी से बड़ी खबर: न्यूक्लियर पावर प्लांट पर ड्रोन से हुआ हमला     |   योगी सरकार की कैबिनेट बैठक कल, हो सकते हैं कई बड़े फैसले     |  

पश्चिम बंगाल: 30 अप्रैल को 'प्राण प्रतिष्ठा' से पहले सजाया गया दीघा का जगन्नाथ धाम

पश्चिम बंगाल के दीघा में जगन्नाथ मंदिर को उद्घाटन से पहले लाइटों से सजाया गया है। पूरा मंदिर परिसर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा रहा है।

पुरी में 12वीं शताब्दी के मंदिर की प्रतिकृति, नवनिर्मित जगन्नाथ मंदिर का उद्घाटन 30 अप्रैल को 'अक्षय तृतीया' के शुभ अवसर पर किया जाएगा। पश्चिम बंगाल का दीघा, ओडिशा के पुरी से लगभग 350 किलोमीटर दूर है।

शहर में समारोह के लिए तैयारियां की जा रही हैं। दीघा, राज्य के दक्षिणी भाग में पूर्वी मेदिनीपुर जिले का लोकप्रिय समुद्री रिसॉर्ट शहर है।