Breaking News

दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेस-वे समेत चार रास्तों पर भारी वाहनों की स्पीड लिमिट घटाकर 40KM प्रति घंटा की गई     |   लालू प्रसाद यादव की आंखों में दिक्कत, इलाज के लिए दिल्ली आ रहे     |   नीतीश कैबिनेट की बैठक कल, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लग सकती है मोहर     |   दिल्ली में प्रदूषण की वजह से 5वीं तक की ऑफलाइन क्लास सस्पेंड     |   जम्मू-कश्मीर: उधमपुर जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू, इलाके की घेराबंदी     |  

झारखंड के लातेहार में पांच लाख रुपये के इनामी नक्सली समेत दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

झारखंड के लातेहार जिले में पांच लाख रुपये के इनामी नक्सली समेत दो नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के अनुसार, दोनों नक्सलियों की पहचान झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के सब-जोनल कमांडर ब्रजेश यादव उर्फ राकेश और एरिया कमांडर अवधेश लोहरा उर्फ रोहित लोहरा के रूप में हुई है।

लातेहार के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने कहा, “जेजेएमपी के दो सक्रिय नक्सलियों ने आज आत्मसमर्पण किया है। गुमला जिले के निवासी ब्रजेश यादव के खिलाफ 10 मामले दर्ज हैं। वह संगठन में सब-जोनल कमांडर के रूप में काम कर रहा था और उस पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था।” लातेहार के हेरहंज इलाके के निवासी अवधेश लोहरा ने भी आत्मसमर्पण कर दिया है जिसके खिलाफ कुल पांच मामले लंबित हैं।

दोनों नक्सलियों ने राज्य सरकार की ‘नई दिशा’ नीति के तहत आत्मसमर्पण किया है, जिसके अंतर्गत उनके परिवारों को सभी सरकारी लाभ प्रदान किए जा रहे हैं। इस मौके पर पलामू रेंज के महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा, “यह लातेहार पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। पुलिस और जनता के संयुक्त प्रयासों का ही परिणाम है कि दो उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।”