Breaking News

जनसंख्या असंतुलन और सांप्रदायिक तनाव पर सख्ती, राजस्थान में डिस्टर्ब एरिया एक्ट लाने का कैबिनेट फैसला     |   इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने डोनाल्ड ट्रंप के गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने पर जताई सहमति     |   महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया     |   भारत-ईयू व्यापार समझौता अंतिम चरण में, अगले कुछ दिनों में डील पूरी होने की संभावना- स्पेन के विदेश मंत्री     |   दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण केस में SC सख्त, अवैध निर्माण पर निगरानी को लेकर HC पर उठाए सवाल     |  

सल्ट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 29 किलो अवैध गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

अल्मोड़ा के सल्ट थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल 29 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इस दौरान दो मोटरसाइकिलों में सवार तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, पहली कार्रवाई झीमार रोड पर की गई, जहां एक आरोपी के कब्जे से 12 किलोग्राम से अधिक अवैध गांजा बरामद किया गया। वहीं दूसरी कार्रवाई कालीगाड़ रगड़गाड़ बैण्ड के पास की गई, जहां दो तस्करों को पकड़ा गया और उनके पास से 16 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार तस्कर गांजा पहाड़ी क्षेत्रों से मैदानी इलाकों की ओर ले जा रहे थे। फिलहाल पुलिस गांजा तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।