पंजाब-हरियाणा सीमा पर खनौरी में दुकानदारों और छोटे कारोबारियों के चेहरों पर 13 महीने बाद रौनक दिख रही है। पुलिस ने राजमार्ग बंद करने वाले प्रदर्शनकारियों को हटा दिया है, जिसके बाद ये इलाका फिर से गुलजार हो गया है। कुछ दुकानदार राजमार्ग खुलने पर चैन की सांस ले रहे हैं। उनका कहना है कि साल भर से भी ज्यादा समय से नुकसान में चल रहे उनके कारोबार को अब जाकर राहत मिलेगी।
कुछ दुकानदारों ने बताया कि साल भर से उन्हें रोजी-रोटी चलाने के लिए कर्ज लेना पड़ रहा था। राजमार्ग खुलने के बाद उन्हें अपने सामानों की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। इस हफ्ते के शुरू में पंजाब पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को राजमार्ग से हटा दिया था। उधर हरियाणा पुलिस ने भी उन्हें रोकने वाले बैरिकेट हटा दिए, जिससे राजमार्ग पर आवाजाही शुरू हो गई। किसानों ने फरवरी 2024 से राजमार्ग बंद कर रखा था। किसान कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इनमें फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनन गारंटी भी शामिल थी।
पंजाब: खनौरी बॉर्डर पर 13 महीने बाद खुलने लगी हैं दुकानें, किसानों को हटाने के बाद राजमार्ग पर आवाजाही शुरू
You may also like
10 साल पुराने सड़क हादसे का आया फैसला, महिला की मौत के मामले में चालक को मिली सजा.
ऑपरेशन सागर बंधु के तहत भारतीय सेना ने श्रीलंका में एक बड़े पुल परियोजना का किया शुभारंभ.
गर्मी ने तोड़े मार्च के रिकॉर्ड, बदरीनाथ में फिर बर्फबारी ने चौंकाया.
LPG को लेकर अफवाहों पर PM मोदी की चेतावनी, कालाबाजारियों पर होगी कड़ी कार्रवाई.