Breaking News

मशहूर शूटर जसपाल राणा का निधन, अस्पताल में चल रहा था इलाज     |   छत्तीसगढ़: 'पुष्पा' की तरह हो रही 'सागौन' लकड़ी की तस्करी को पुलिस ने किया नाकाम     |   होर्मुज स्ट्रेट में US सेना ने ईरान के दो ड्रोन मार गिराए     |   भारत में 2024 में सड़क हादसों से 1.77 लाख लोगों की मौत, हर घंटे 20 लोगों ने गंवाई जान: सरकारी रिपोर्ट     |   दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग, तीन की मौत     |  

फिर सामने आई नीट में पेपर लीक की बात! SOG का बड़ा एक्शन, गड़बड़ी की आशंका में जांच शुरू

राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) ने NEET-UG 2026 परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच तेज कर दी है। SOG के अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) विशाल बंसल ने बताया कि 410 प्रश्नों वाले एक कथित ‘गेस पेपर’ की जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसमें किसी प्रकार की नकल या आपराधिक गतिविधि शामिल थी या नहीं।

410 सवालों में से 120 प्रश्न परीक्षा से मेल खाने का दावा

विशाल बंसल के अनुसार, आरोप है कि इस गेस पेपर के लगभग 120 प्रश्न NEET-UG 2026 की केमिस्ट्री परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों से मेल खाते हैं। बताया जा रहा है कि यह दस्तावेज परीक्षा से 15 दिन से लेकर एक महीने पहले तक छात्रों के बीच प्रसारित हो रहा था। उन्होंने कहा, “हम यह जांच कर रहे हैं कि इस गेस पेपर के आधार पर कोई नकल या अन्य आपराधिक गतिविधि हुई है या नहीं। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।”

NTA ने कहा- परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने भी रविवार को इस मामले पर बयान जारी किया। एजेंसी ने कहा कि 3 मई को आयोजित परीक्षा देशभर के सभी केंद्रों पर पूर्ण सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत कराई गई।

NTA के अनुसार:

  • प्रश्नपत्र GPS ट्रैकिंग वाले वाहनों से भेजे गए।
  • प्रत्येक प्रश्नपत्र पर यूनिक और ट्रैसेबल वॉटरमार्क था।
  • परीक्षा केंद्रों की AI-सहायता प्राप्त CCTV निगरानी केंद्रीय नियंत्रण कक्ष से की गई।
  • सभी अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन किया गया।
  • 5G जैमर लगाए गए थे।

7 मई को मिली थी सूचना

NTA ने बताया कि कथित गड़बड़ियों से संबंधित जानकारी 7 मई को मिली थी, जिसे 8 मई की सुबह केंद्रीय एजेंसियों को जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया गया। NTA ने कहा कि जांच जारी है और एजेंसी कोई पूर्वानुमान नहीं लगाएगी। केंद्रीय एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ की जाएगी।