Breaking News

MP: ऑटो पलटने से कांग्रेस विधायक विपिन जैन घायल, सिर में लगी चोट     |   अफगानिस्तान में हमले पर पाकिस्तान का दावा, आतंकी ठिकाने टारगेट     |   मैक्रों करेंगे G7, चीन और IMF के साथ वर्चुअल बैठक     |   असम लोकसभा उपचुनाव लड़ सकती हैं सुष्मिता देव, सूत्रों का दावा     |   बीजेपी में शामिल हो सकती हैं TMC सांसद सुष्मिता- सुत्र     |  

महाराष्ट्र: PM नरेंद्र मोदी आठ अक्टूबर को नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ अक्टूबर को नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। हवाई अड्डे को 30 सितंबर को विमानन सुरक्षा नियामक डीजीसीए से लाइसेंस मिला था। ये परियोजना नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे द्वारा कई चरणों में विकसित की जा रही है।इसमें अदाणी समूह की 74 फीसदी हिस्सेदारी है। बाकी 26 फीसदी हिस्सा महाराष्ट्र सरकार के भूमि विकास प्राधिकरण सिडको के पास है।
सिडको के वाइस चेयरमैन और प्रबंध निदेशक विजय सिंघल ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री आठ अक्टूबर को दोपहर 2.40 बजे हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे और ये दिसंबर से चालू हो जाएगा। नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा मुंबई महानगर क्षेत्र का दूसरा हवाई अड्डा होगा और इसका कोड 'एनएमआई' है। पूरी तरह से बनकर तैयार होने के बाद, यह हवाई अड्डा नौ करोड़ यात्रियों को सेवाएं देगा और हर साल 32 लाख टन कार्गो का प्रबंधन करेगा।