Breaking News

SC ने कर्नाटक में कावेरी नदी पर मेकेदातु बांध के खिलाफ तमिलनाडु की याचिका खारिज की     |   अमित शाह की डेढ़ घंटे चली हाई लेवल मीटिंग खत्म, IB-NIA सहित कई अधिकारी रहे मौजूद     |   IND Vs SA टेस्ट: टीम तय करेगी एक स्पिनर या 3 ऑलराउंडर के साथ खेलना- शुभमन गिल     |   IND Vs SA टेस्ट: ईडन गार्डन्स पिच को लेकर टीम असमंजस में- कप्तान शुभमन गिल     |   बांग्लादेश: ट्रिब्यूनल की तैयारी से ढाका में बढ़ा अलर्ट, शेख हसीना केस का फैसला जल्द     |  

मध्य प्रदेश: पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती में लिया हिस्सा

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने रविवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन में श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भस्म आरती में भाग लिया। पारंपरिक भगवा वस्त्र पहने, धवन सुबह-सुबह मंदिर पहुंचे और सभी भक्तों के साथ भस्म आरती में भाग लिया। महाकालेश्वर में भस्म आरती सुबह होने वाला अनुष्ठान है, जिसे आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है। यहा भक्त भगवान महाकाल के दिव्य दर्शन के लिए आते हैं। अनुष्ठान के दौरान, धवन मंदिर के नंदी हॉल खंड में दूसरे भक्तों के साथ प्रार्थना में शामिल हुए। भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने हाल ही में धवन से मिले मार्गदर्शन के बारे में बताया था। उन्होंने अपने क्रिकेट सफर पर इस अनुभवी खिलाड़ी के असर के बारे में बताया।