उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के कुपवाड़ा और गुरेज घाटी में एलओसी के पास रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। एलओसी पर बढ़ते तनाव और पाकिस्तान की तरफ से की जा रही गोलाबारी को देखते हुए प्रशासन ने ये फैसला लिया है।
गुरुवार रात को तनाव और बढ़ गया जब पाकिस्तान ने सतवारी, सांबा, आरएस पुरा और अरनिया में नागरिक और रणनीतिक क्षेत्रों को निशाना बनाकर कई मिसाइलें और ड्रोन दागे।
सभी मिसाइलों और ड्रोन को भारतीय एयर डिफेंस यूनिट ने गिरा दिया, जिससे कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। राजौरी, पुंछ, जम्मू, कुपवाड़ा और बारामूला से भी गोलाबारी की खबरें आईं। पिछले कुछ दिनों में नागरिक क्षेत्रों पर पाकिस्तानी गोलाबारी में कम से कम 13 लोग मारे गए हैं।
जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा, बांदीपुरा में LoC के पास के गांवों से नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
You may also like
NIA ने पहलगाम आतंकी हमले के मामले में LeT/TRF और 6 अन्य आरोपियों के खिलाफ की चार्जशीट दायर.
अटल जयंती पर लखनऊ में भव्य आयोजन की तैयारी, PM मोदी राष्ट्र प्रेरणा स्थल का करेंगे उद्घाटन.
सल्ट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 29 किलो अवैध गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार.
Stock Market: विदेशी कोषों की निकासी, रुपये में कमजोरी से सेंसेक्स 54 अंक फिसला.