Breaking News

महाकुंभ में आज 1.26 करोड़ लोगों ने किया स्नान, अब तक कुल 55.56 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी     |   कल शाम 7 बजे होगी BJP विधायक दल की बैठक- सूत्र     |   दिल्ली LG से मिलने पहुंचे BJP नेता तरुण चुघ, विनोद तावड़े और वीरेंद्र सचदेवा     |   नीतीश कुमार दिल्ली सीएम की शपथग्रहण में शामिल नहीं होंगे, 'प्रगति यात्रा' को बताया वजह     |   ममता बनर्जी अपने वोट बैंक को खुश करने का कोई मौका नहीं चूकतीं- अमित मालवीय     |  

जम्मू कश्मीर: जेड-मोड़ सुरंग के बनने पर गांदरबल के लोगों ने जताई खुशी

जम्मू कश्मीर के गांदरबल जिले के निवासियों ने 6.5 किलोमीटर लंबी जेड-मोड़ सुरंग के उद्घाटन पर खुशी व्यक्त की। इससे पर्यटन स्थल सोनमर्ग तक साल भर आना-जाना आसान हो जाएगा। रियाज नाम के एक निवासी ने कहा, "हम इस सुरंग के उद्घाटन से बहुत खुश हैं। इससे पर्यटन क्षेत्र को काफी बढ़ावा मिलेगा और सोनमर्ग में अब और ज्यादा सैलानी आएंगे। पहले छह महीने तक सब कुछ बंद रहता था, लेकिन इस सुरंग के बनने से अब पर्यटक पूरे साल सोनमर्ग में घूम सकेंगे।"

मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में गगनगीर और सोनमर्ग के बीच दो लेन वाली सुरंग 2,700 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से बनाई गई है। इसमें आपातकालीन स्थिति के लिए 7.5 मीटर चौड़ा अलग से निकास मार्ग भी बनाया गया है। इस परियोजना पर मई 2015 में काम शुरू हुआ था और पिछले साल ये पूरा हुआ।

ये सुरंग लद्दाख में देश की रक्षा जरूरतों के लिहाज से महत्वपूर्ण है। ये इस केंद्रशासित प्रदेश को देश के बाकी हिस्से से जोड़ती भी है। जेड-मोड़ सुरंग 8,650 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और ये दो-लेन वाली सड़क सुरंग है।